- Hindi News
- सुविधा स्थायीबिजली कनेक्शन के लिए आज से खजराना जोन में शिविर
सुविधा- स्थायीबिजली कनेक्शन के लिए आज से खजराना जोन में शिविर
इंदौर। स्थायीबिजली कनेक्शन के लिए खजराना जोन की कॉलोनियों में शिविर लगाए जाएंगे। जोन के सहायक इंजीनियर जीके वैष्णव के मुताबिक सुहाना पार्क, शराफत नगर और श्रीपाद कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अधिकारी बैठेंगे। यहां पर लोगों ने अभी अस्थायी कनेक्शन ले रखे हैं। जोन की तमाम कॉलोनियों में दो हजार बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं से वसूली अभियान भी शुरू किया जा रहा है। तीन जोन की टीम यहां एक साथ कार्रवाई करेगी। जो मौके पर बिल भर देंगे उनके कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।