- Hindi News
- 11 दिन में रेड लाइट जम्प करने वाले तीन हजार लोगों के बने चालान
11 दिन में रेड लाइट जम्प करने वाले तीन हजार लोगों के बने चालान
लैंटर्नचौराहा और पीपल्याहाना चौराहे पर कैमरे लगने के बाद रेड लाइट जम्प करने वाले तीन हजार लोगों के चालान पुलिस ने बना दिए हैं। कैमरे लगने के बाद से चौराहे पर अनुशासन धीरे-धीरे नजर आने लगा है। लोग चालान के डर से स्टॉप लाइन का पालन करने लगे हैं।
डीएसपी ट्रैफिक प्रदीपसिंह चौहान ने बताया 27 जनवरी से 6 फरवरी तक तीन हजार लोगों के चालान संबंधित थानों को भेजे गए हैं, वहां से लोगों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। 350 लोगों ने जुर्माना राशि जमा भी कर दी है। 2 फरवरी को दोनों चौराहों पर 2053 वाहन चालक रेड लाइट जंप करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यह आंकड़ा 3 फरवरी को 1376 और 4 फरवरी को 1209 हो गया। आंकड़ा इतना ज्यादा इसलिए हुआ था क्योंकि जब वाहन चालक स्टॉप लाइन के बाहर खड़ा होता है, थोड़ी देर बाद फिर आगे बढ़ता है तो हर बार उसका चालान बन जाता है। पुलिस एक स्पॉट पर एक गाड़ी का एक ही चालान जारी कर रही है।
माइकसे दे रहे समझाइश- लैंटर्नऔर पीपल्याहाना चौराहे पर साउंड सिस्टम लगाया गया है। इससे एक सिपाही चौराहे पर खड़ा होकर लोगों को बताता रहता है कि 500 रुपए का चालान बन सकता है।