पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई ने बदला 12वीं की परीक्षा का पैटर्न

सीबीएसई ने बदला 12वीं की परीक्षा का पैटर्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेबसाइट पर मॉडल पेपर देख सकेंगे छात्र

भास्करसंवाददाता|इंदौर

सीबीएसई(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। अब परीक्षा में लंबे जवाब वाले प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। साथ ही यह भी तय किया गया है कि 2 से 3 अंकों वाले प्रश्नों की संख्या कम कर दी जाएगी। कुछ विषयों में कुल प्रश्नों की संख्या भी घटा दी गई है। बोर्ड ने मॉडल पेपर वेबसाइट पर अपलोड भी किए हैं। कुछ स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षा भी इसी के हिसाब से आयोजित की है। हालांकि आदेश देरी से आने के कारण ज्यादातर स्कूल इसे प्री-बोर्ड में लागू नहीं कर पाए। अब छोटे प्रश्नों में एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। अंग्रेजी, फिजिक्स जैसे विषयों के पैटर्न में मामूली बदलाव किया गया है।