56 करदाताओं से वसूले सवा करोड़
इंदौर| नगरनिगम के राजस्व विभाग ने बुधवार को 56 बड़े करदाताओं से सवा करोड़ से ज्यादा की वसूली की। वहीं टैक्स जमा नहीं करने वाले 21 बड़े करदाताओं की प्रॉपर्टी कुर्क की गई। नगर निगम प्रशासक संभागायुक्त संजय दुबे के आदेश पर यह अभियान चलाया। निगम उपायुक्त अभय राजनगांवकर के मुताबिक जोनवार दल बनाकर उन्हें एक लाख से अधिक के बकाया 169 करदाताओं से वसूली का टारगेट दिया था। इसी तरह निगम मार्केट का किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों से 4 लाख रुपए वसूले, वहीं 21 दुकानें सील की गईं।