- Hindi News
- दवा पीने के बाद होस्टल की 10 छात्राएं बीमार
दवा पीने के बाद होस्टल की 10 छात्राएं बीमार
पेटके कीड़े मारने की दवा पिलाए जाने से तिल्लौर खुर्द के गर्ल्स होस्टल की 10 छात्राएं बीमार हो गईं। इनकी उम्र 10 से 11 वर्ष के बीच है। इन्हें राज्य शासन की योजना डि वॉर्मिंग के तहत दो दिन पहले दवा पिलाई गई थी। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के बाद इन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल सभी की हालत ठीक है। सवाल उठ रहा कि दवा में गड़बड़ी की वजह से तबीयत बिगड़ी या किसी और कारण से। स्वास्थ्य विभाग का कहना है बच्चियों की जरूरी जांचें करवाई जा रही हैं।
कारणपता किया जाएगा
^बच्चियोंको जो दवा पिलाई गई, उसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी। पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। बच्चियों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी इसका कारण पता कर रहे हैं। उन्हें पूरा इलाज दिया जा रहा है और सभी की हालत में सुधार है। एक-दो दिन में छुट्टी दी जा सकती है।\\\'\\\' डॉ.शरद पंडित, संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य