- Hindi News
- उज्जैन और बैतूल क्षेत्र में बारिश, गिरे ओले
उज्जैन और बैतूल क्षेत्र में बारिश, गिरे ओले
उज्जैन/बैतूल | प्रदेशमें मौसम का मिजाज फिर बदला है। ठंड कम होने का अहसास ज्यादा दिन नहीं टिका। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। उज्जैन बैतूल क्षेत्र में बारिश हुई। ओले भी गिरे। इंदौर सहित अन्य स्थानों पर बादलों की आवाजाही रही। उज्जैन के नालखेड़ा में शाम 5 बजे घने बादलों का जमावड़ा हुआ। तेज हवा के साथ बारिश और आेलावृष्टि शुरू हुई।
15 मिनट तक नींबू आकार के ओले तेजी से गिरते रहे। बड़ागांव, टिकोन, माल्याहेड़ी, गुराड़िया आदि में ओलावृष्टि के बाद सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। इधर, कानड़ में शाम को अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही ओले भी गिरने लगे। करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। वहीं सारंगपुर क्षेत्र में भी आेले गिरे। कालापीपल के घट्टीमुख्तियारपुरा में भी ओलावृष्टि के समाचार मिले हैं। इन सभी जगह पर फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। उधर, बैतूल के सारणी में मंगलवार रात से बारिश और ओले गिरने का क्रम जारी है।