पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे के बाद ट्रैक पर फंसा कंटेनर

कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे के बाद ट्रैक पर फंसा कंटेनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलवाड़ा (खरगोन) | इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर चोरल रेलवे के गेट पर इंदौर से रहे कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर भी ट्रैक के साइड में फंस गया। इससे करीब डेढ़ घंटे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। क्रेन से कंटेनर को हटाया गया। यातायात सामान्य होने में करीब डेढ़ घंटा लगा।

ग्राम मुख्तयारा निवासी कपिल पिता सुरेश दांगी इंदौर से अपनी मां का इलाज कराकर बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। शाम 5.30 बजे चोरल रेलवे क्रासिंग पर कंटेनर एचआर 38-9803 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी मां रामेश्वरी बाई घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कंटेनर पटरी के साइड से नीचे उतर गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थित बनी। 6.30 बजे के क्रेन की मदद से कंटेनर को साइड किया गया।