गुजरात ने जीता स्वर्ण
इंदौर | बीएसएफके रेवती रेंज पर आयोजित इंटर फ्रंटियर प्लाटून वैपन्स शूटिंग स्पर्धा में गुजरात ने दो वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। कार्बाइन एंड पिस्टल वर्ग में गुजरात ने स्वर्ण, गुवाहाटी ने रजत और पंजाब को कांस्य मिला। स्नाइपर राइफल में गुजरात ने स्वर्ण, त्रिपुरा ने रजत और नॉर्थ बंगाल ने कांस्य पदक जीता।