पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैलेंजर यूनाइटेड और ताज क्लब जीते

चैलेंजर यूनाइटेड और ताज क्लब जीते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | लालबहादुरशास्त्री क्लब द्वारा लक्ष्मणसिंह गौड़ की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में चैलेंजर युनाइटेड, इंदौर ट्रेवल्स, ताज फुटबॉल क्लब महू ने अगले दौर में प्रवेश किया। यूनाईटेड ने जय गिरनारी क्लब को 3-0 से, इंदौर ट्रेवल्स ने दूसरी पल्टन को 1-0 से मात दी। ताज क्लब महू ने मून लाईट महू को 2-1 से हराया। स्पर्धा का शुभारंभ विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने की।