पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वाह को हराकर क्रिश्चियन एमिनेंट अगले दौर में

बड़वाह को हराकर क्रिश्चियन एमिनेंट अगले दौर में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | मेजबानक्रिश्चियन एमिनेंट क्रिकेट एकेडमी ने सिद्धि विनायक क्लब बड़वाह को 161 रनों से हराकर आईडीसीए के तत्वावधान में आयोजित बी-ग्रेड क्रिकेट स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया। आईटीआई मैदान पर क्रिश्चियन एमिनेंट क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 7/302 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 98 रन बनाए। यश ठकराल ने 58 तथा अंकुश सिंह ने 51 रन बनाए। सैयद, प्रज्जवल संदीप ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बड़वाह की टीम 39 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। संदीप ने 55 रन बनाए। गौरव शर्मा, युवराज सिंह, योगेंद्र सिंह संतोष नायर ने 2-2 विकेट लिए।