एमवाय में हो रहा है स्वाइन फ्लू का इलाज
एमवाय में हो रहा है स्वाइन फ्लू का इलाज
मौसम भी उपयुक्त नहीं
मंगलवारको सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि पश्चिमी इंदौर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हल्की बारिश के अासार हैं। मौसम विभाग के निदेशक अनुपम कश्यपी ने बताया 20 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा। स्वाइन फ्लू के लिहाज से यह स्थिति अच्छी नहीं है। ठंडक में इसका वायरस एक्टिव रहता है। दो हफ्ते बाद तापमान बढ़ने लगेगा।
ये कैसी तैयारियां?
विभागने रेडियो पर विज्ञापन दिलवाया कि सरकारी अस्पताल में उपचार की सारी व्यवस्था है। प्राइवेट में जाने की जरूरत नहीं। इससे सारा लोड केवल एमवायएच पर गया। बाद में प्राइवेट कॉलेजों के लिए आदेश जारी कर दिया गया।