पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लव जिहाद समाज में फूट डालने का नया शिगूफा : ओझा

लव जिहाद समाज में फूट डालने का नया शिगूफा : ओझा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लव जिहाद समाज में फूट डालने का नया िशगूफा है, जो भाजपा नेता लाए हैं। यह शिगूफा चलने वाला नहीं है। देश में सभी समाज मिलकर होली, दीवाली, ईद मनाते हैं। ऐसे में इस तरह की कोशिशें समाज को बांटने का प्रयास है, जो भाजपा और उसके नेता कर रहे हैं।

यह बात महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही। सेवादल के शहर मुख्य संगठक सच सलूजा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुईं ओझा ने विधायक उषा ठाकुर के बयानों पर कहा कि उनका बयान निगम चुनाव में फायदा लेने के उद्देश्य से आया है। ओझा ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगाए कि जिन सपनों को दिखाकर भाजपा सत्ता में आई, वे मुंगेरीलाल के सपने थे जो अब चूर-चूर हो गए हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व अध्यक्ष ओंकार यादव, पं. कृपाशंकर शुक्ला, शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, अश्विन जोशी, सुरेश मिंडा, छोटे यादव, सुरजीतसिंह चड्ढा, अरविंद बागड़ी, अमन बजाज, अक्षय तिवारी, गट्टू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

निगमचुनाव जीतना पहला उद्देश्य-सेवादल अध्यक्षसलूजा ने कहा कि निगम चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है और सेवादल का मुख्य उद्देश्य ही कांग्रेस की जीत होगी। अगले माह सेवादल कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

गांधी भवन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा की उपस्थिति में सेवादल के मुख्य संगठक सच सलूजा ने पदभार ग्रहण किया।