पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धार रोड की...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार रोड की...

यहांसड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बारिश होने पर सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे गड्ढे भी नजर नहीं आते और वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। इंदौर से धार और झाबुआ के बीच बसों के 100 फेरे लगते थे, लेकिन अब ये घटकर 60 ही रह गए हैं।

गुजरातरूट की 130 बसों ने बदला रास्ता - ऑलइंडिया टूरिस्ट परमिट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि इंदौर से अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा और दाहोद के लिए रोजाना 150 वीडियो कोच (ऑल इंडिया परमिट) बसें चलती हैं। पिछले कुछ समय से धार-झाबुआ मार्ग के खराब होने के कारण करीब 130 बसें बदले हुए मार्ग से उज्जैन-बड़नगर होते हुए जा रही हैं।

लंबारास्ता, ज्यादा समय और सफर भी महंगा - बसेंजिस रूट (उज्जैन-बड़नगर होकर) से जा रही हैं वह धार-झाबुआ मार्ग की अपेक्षा 80 किलोमीटर ज्यादा लंबा है। इस वजह से दो घंटे ज्यादा लग रहे हैं। साथ ही टिकट दरें भी बढ़ी हैं। इंदौर से अहमदाबाद के लिए जब बसें धार-झाबुआ होकर जाती हैं तो आम दिनों में 350 रुपए और सीजन में 500 रुपए प्रति व्यक्ति किराया होता है, जबकि उज्जैन-बड़नगर होकर जाने पर आम दिनों में किराया 400 रुपए और सीजन में 600 रुपए लिया जा रहा है। यही हाल इस मार्ग के अन्य शहरों का भी है।

एजेंसीका काम ठीक नहीं है

^इस मार्ग का निर्माण कर रही एजेंसी का काम अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुआ है। इसमें विलंब भी हुआ है। एजेंसी से चर्चा कर इस मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाएगा और तब तक आवश्यक सुधार भी करवाए जाएंगे। -संजय दुबे, संभागायुक्त

^निर्माता एजेंसी लीड बैंक के बीच चल रहा फायनेंशियल ईश्यू यानी वित्तीय गतिरोध समाप्त हो चुका है। बारिश के बाद फोरलेन का बचा काम शुरू होगा। मार्ग की मरम्मत बारिश थमते ही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। -जयश्रीकियावत,कलेक्टरधार

तीन करोड़...

विभागने बाजार मूल्य के हिसाब से पूरी संपत्ति का आकलन करीब सवा दो सौ करोड़ रुपए किया था।

घरमें बैंकों की तरह पूरा खाता मिला था- जोशीके घर डायरियों के साथ ही बैंकों में रखे जाने वाले पूरे खाते मिले। इसमें बाकायदा आय-व्यय के स्त्रोत का ब्योरा दिया गया था। इसी से पता चला था कि आय को प्रॉपर्टी खरीदी, बीमा पॉलिसी, कंपनी शेयर खरीदी में निवेश किया गया था। जोशी उनके नजदीकियों के 70 से अधिक बैंक खातों की जानकारी जांच में सामने आई थी।