न्यूज इनबॉक्स
तनिष्क पेश करेगा लाइट वेट ज्वेलरी
इंदौर|तनिष्क नेत्योहारी सीजन के चलते अपने लाइट वेट गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन पेश करने की घोषणा की है। यह कलेक्शन 2 ग्राम से शुरू होगा। साथ ही इस पर तनिष्क खास ऑफर भी ग्राहकों के लिए लेकर आएगा। यह ऑफर उन्हें दशहरा और दीपावली के अवसर पर 2 से 4 अक्टूबर अौर 17 से 18 अक्टूबर के बीच मिल सकेगा। गोल्ड ज्वेलरी के इस खास कलेक्शन में ईयर रिंग्स, पेंडेंट, फिंगर रिंग्स और बैगल्स को शामिल किया गया है। दीपावली के बाद ग्राहकों के लिए एक और नई सौगात के साथ मिया कलेक्शन भी पेश किया जाएगा।
पिडिलाइटने एक्टिवेट किया टर्मिनेटर
नई दिल्ली| पिडिलाइटइंडस्ट्रीज ने अपने उत्पाद टर्मिनेटर टीवीसी को एक्टिवेट किया है। 1959 से अपनी शुरुआत के बाद दुनिया के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्माण संयंत्रों एवं बिक्री कार्यालयों की स्थापना के जरिए पिडिलाइट अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी बढ़ा रहा है। साथ ही यह देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में शुमार है। इसी कड़ी में पिछले दिनों कंपनी ने अपने नए उत्पाद फेविकोल हाईपर को भी मार्केट में उतारा है। इसके काफी अच्छे परिणाम सामने रहे हैं। इसने काफी कम समय में बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
तेजीसे बढ़ रहा रेडी मिक्स का मार्केट
इंदौर|पीआरके कमोडिटीजने गुजरात और दक्षिण भारत के व्यंजनों के साथ अपनी रेडी मिक्स रेंज को प्रस्तुत किया है। कंपनी के डायरेक्टर संजय करनानी ने बताया भारतीय मसालों का अनुमानित कारोबार 70000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। पैक्ड मसालों की हिस्सेदारी इसमें 22000 करोड रुपए है। यह बाजार 30 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। 2009 में हम रोजाना 300 किलो प्रतिदिन के हिसाब से मसालों का उत्पादन करते थे जो अब बढ़कर 15000 किलो प्रतिदिन पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में कंपनी जल्दी ही लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से नया प्लांट लगाएगी। वर्तमान में कंपनी 25 टन माल प्रतिमाह दुबई और सऊदी अरब में एक्सपोर्ट करती है।