पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाल दलहनों में गिरावट जारी

दाल-दलहनों में गिरावट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| नएउड़इ मूंग की बढ़िया फसल से उड़द में पिछले 20 दिनों में 1300 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई, जबकि मूंग में 500 से 700 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। दशहरे के बाद मूंग और उड़द की आवक बढ़ने से काफी गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश से मूंग की आवक हर रोज काफी बढ़ रही है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय मूंगदाल और मूंग मोगर उप्भोक्ताओं की पहुंच से बाहर है। मूंग दाल का भाव 70 से 75 रुपए और मूंग मोगर का 80 से 85 रुपए प्रति किलो का चल रहा है। तुवर में भी 10 से 15 दिनों में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आई है। 8 से 10 दिनों में आयातित तुवर की दाल बनाई जाएगी। इससे भाव में नरमी सकती है। चने और मसूर में भी पिछले सप्ताह 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गई।