मेहुल अंडर-19 टीम के कप्तान
मेहुल अंडर-19 टीम के कप्तान
इंदौर | रीवाके मेहुल सिंह को मध्यप्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी दी गई है। वे यूपीसीए द्वारा नोएडा में आयोजित बीसीसीआई की वीनू मांकड़ ट्रॉफी में मप्र का नेतृत्व करेंगे। मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सह सचिव अंडर-19 चयन समिति के कन्वीनर पंकज पांडे ने टीम की घोषणा की। टीम 5 से 11 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए चुनी गई है। मप्र पहला मैच 5 अक्टूबर को यूपी और दूसरा मैच 6 अक्टूबर को रेलवे के खिलाफ होगा। मप्र तीसरे मैच में 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से और चौथे मैच में 11 अक्टूबर को विदर्भ से भिड़ेगा।
मप्रटीम : मेहुलकुमार (कप्तान), सिद्धार्थ पाटीदार, अर्पित गौड़, आशुतोष शर्मा, सलमान खान, आर्यांश यादव, अर्जुन पटेल, तेजराज सिंह चौहान, सागर शर्मा, कुलदीप सिंह, क्षितिज सोम कुंअर, श्रेयांश शर्मा, राहुल बाथम, अश्विन दास, भूपेंद्र भदौरिया। स्टैंड बाय : कुलदीप सेन, कृष्णा सोनी, अपूर्व पुरोहित, नीतिश लश्करी, महेंद्र पाल, नीतेश गुर्जर। कोच : संजय पांडे, मैनेजर : अमित भट्ट।
शुभमशतक के करीब
इंदौर। पुणेमें आयोजित भाऊ साहेब निंबालकर ट्रॉफी के पहले लीग मैच में ओडिशा ने मप्र के खिलाफ पहली पारी में 399 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन ओडिशा ने 7 विकेट पर 320 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पारी 399 पर सिमटी। अरविंद सिंह ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में मध्यप्रदेश की टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 4 विकेट पर 181 रन बनाए। शुभम शर्मा 91 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद एक छोर संभाले हुए हैं। हालांकि दूसरे छोर से बाकी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। वसीम अहमद 13, रिषभ तिवारी 12, आदित्य श्रीवास्तव 6 और अवनीश धालीवाल 13 रन बनाकर आउट हुए।
संक्षिप्त स्कोर : ओडिशा पहली पारी : 399 रन (राजेश सिंह 93, पी. मलिक 51, अरविंद सिंह 109, अनुराग 49 रन, तन्मय पटवर्धन 3, मिहिर हिरवानी 4, शर्मा 3, पार्थ साहनी 1 विकेट), मप्र पहली पारी : 4 विकेट पर 181 रन ( शुभम शर्मा 91*, अभिषेक भंडारी 18* रन, बसंत मोहंती 2, प्रीतम दास 1, धीरज सिंह 1 विकेट).