िसटी रिपोर्टर :इंदौर
िसटी रिपोर्टर :इंदौर
स्पीडका रोमांच रविवार को मालवा मोटर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एडवेंचरस हाई स्पीड रेसिंग चैंपियनशिप मालवा स्प्रिंट में देखने को मिला। एक टाउनशिप में हुई इस रेस में कार, एसयूवी, क्रूज बाइक और सुपर बाइक दौड़ी।
इसमें ट्रैक को इस प्रकार तैयार किया गया था जिसमें ड्राइविंग स्किल्स को परखा जा सके। ऑन रोड और ऑफ रोड़ ट्रैक घुमावदार था। पार्टिसिपेंट्स को कम समय में ज्यादा डिस्टेंस कवर करना था। क्लब के प्रेसीडेंट डॉ. अफजल बंगलोवाला ने बताया कि कार टू व्हील ड्राइव में गुरप्रीत सिंह खनूजा, एसयूवी टू व्हील ड्राइव में अतुल मूणत, एसयूवी फोर व्हील ड्राइव में प्रशांत अग्रवाल और ओवरऑल बाइक रेसिंग में यशराज राठौर विनर रहे।
RACING CHAMPIONSHIP
रेसिंग चैम्पियनशिप में परखी ड्राइविंग स्किल्स