पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता और भाई के साथ मिलकर अगवा किया पत्नी को, फिर की ज्यादती

पिता और भाई के साथ मिलकर अगवा किया पत्नी को, फिर की ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले बरगला कर शादी कर ली। जब हकीकत उजागर हुई तो युवती पति का घर छोड़कर लौट आई। बाद में युवक ने अपने भाई पिता के साथ मिलकर प|ी को ही अगवा कर लिया। फिर ज्यादती की। युवती जैसे-तैसे बचकर भागी और फिर मामा के साथ जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी 2014 को मोरसिंह से उसकी शादी हुई। ससुराल जाकर पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। वह पति का घर छोड़कर गई। इस बीच 10 सितंबर को वह बाजार जा रही थी कि मोरसिंह का पिता हरचंद और देवर हवसिंह जीप लेकर आए। वे उसे जीप में अगवा कर इंदौर मोरसिंह के घर ले गए।

यहां मोरसिंह ने उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद तीनों आरोपी उसे अपने गांव बोईड़ी ले आए। 25 सितंबर को वह उनके चंगुल से निकलकर भागी और मामा के गांव सेमलिया पहुंची। शनिवार को युवती ने झाबुआ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।