पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्ज नहीं लग सके, अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को

चार्ज नहीं लग सके, अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनील जोशी हत्याकांड

सुनील जोशी हत्याकांड में शनिवार को चार्ज तय होना थे लेकिन कार्रवाई एक माह के लिए बढ़ गई है। जिला जज का स्थानांतरण होने से सुनवाई नहीं हो पाई। आठ में से दो आरोपी जेल से लाए गए, जबकि जमानत पर छूटे दो आरोपी खुद हाजिर हुए। चार अन्य आरोपी पेश नहीं हुए। अगली पेशी 28 अक्टूबर को होगी। 28 अक्टूबर को चार्ज तय होने की संभावना है। लोक अभियोजक गिरीशकुमार मुंगी ने बताया हत्या के प्रकरण में आरोपी लोकेश और राजेंद्र को हरियाणा की पंचकुला जेल से देवास कोर्ट में पेश किया गया। जमानत पर चल रहे वासुदेव और रामचरण स्वयं हाजिर हुए। हालांकि, स्वास्थ्यगत कारणों से प्रज्ञासिंह नहीं आई, राजस्थान की जेल में बंद आरोपी हर्षद भी नहीं पेश हो सका। दोनों के वारंट लाए गए थे। जमानत पर चल रहे दो अन्य आरोपी आनंदराज इंदौर और जितेंद्र शर्मा महू भी हाजिर नहीं हुए, उनकी ओर से आवेदन पेश किया गया। मामले में चार्ज नहीं लगा, अब अगली सुनवाई में 28 अक्टूबर को होगी। गौरतलब है जोशी हत्याकांड में मप्र पुलिस और एनआईए की जांच पूरी हो गई है, एनआईए की धाराएं नहीं लगने के चलते मामले की सुनवाई देवास कोर्ट में ही होना है।