- Hindi News
- हुकमचंद मिल के मजदूर प्रधानमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन
हुकमचंद मिल के मजदूर प्रधानमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन
इंदौर.23 सालसे बंद हुकमचंद मिल के श्रमिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर आने पर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि छह हजार मजदूरों की 229 करोड़ रुपए की देनदारी जमीन बेचकर चुकाने पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बिना भुगतान संभव नहीं है। हुकमचंद मिल मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवंश ने कहा मजदूरों ने शासन, खास तौर से मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर भरोसा किया किंतु वादा पूरा नहीं किया जमीन बिक्री भुगतान को लेकर हाई कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है किंतु शासन की ओर से हर बार अड़ंगा लगाया जा रहा है। डीआरटी मुंबई द्वारा 10 अक्टूबर को जमीन की नीलामी की जाना है। शासन इसमें सहयोग करे तो मजदूरों का भुगतान हो सकता है। हुकमचंद मिल परिसर में 28 सितंबर को मजदूरों की बैठक में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदर्शन संबंधी मामले पर चर्चा की जाएगी।