- Hindi News
- सिंहस्थ मेले में वैश्य समाज के पांच हजार कार्यकर्ता देंगे सेवाएं
सिंहस्थ मेले में वैश्य समाज के पांच हजार कार्यकर्ता देंगे सेवाएं
इंदौर. उज्जैनमें 2016 में होने वाले सिंहस्थ मेले में वैश्य समाज भी सेवा कार्य करेगा। इन्हें अंतिम रूप देने के लिए मप्र वैश्य महासम्मेलन सभी जिलों में बैठकें कर रहा है। इंदौर के बाद उज्जैन में भी दोनों संभागों के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, सांसद सुधीर गुप्ता, गोविंद गोयल एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद बागड़ी की मौजूदगी में होटल विक्रमादित्य में हुई। इसमें तय किया गया कि प्रदेश के सभी जिलों के वैश्य बंधु एक-एक समूह बनाकर पूरे माह सेवाएं देंगे। बागड़ी ने बताया इसके लिए पूरे प्रदेश से पांच हजार वैश्य बंधुओं को तैयार करने का आह्वान किया। बैठक में विष्णु बिंदल एवं टीकमचंद गर्ग सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।