पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में 2016 में विस चुनाव हैं। जयललिता का विकल्प बनने के लिए जोड़तोड़ चलती रहेगी।

राज्य में 2016 में विस चुनाव हैं। जयललिता का विकल्प बनने के लिए जोड़तोड़ चलती रहेगी।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्टने जयललिता के साथ-साथ उनकी सहेली शशिकला, बेदखल दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरन और भतीजी इलावरसी को भी दोषी ठहराया है। इन तीनों को 4-4 साल की जेल और 10-10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। फैसले के लिए बेंगलुरू के बाहरी इलाके परप्पाना अग्राहारा स्थित केंद्रीय जेल में अस्थायी अदालत बनाई गई थी। विशेष जज जॉन माइकल डिकुन्हा ने फैसला सुनाया। सजा सुनाते ही पुलिस ने जयललिता को हिरासत में ले लिया। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामला तमिलनाडु का है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की सुनवाई पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेंगलुरू में हो रही थी।

दोनों ही बार सितंबर में ही फैसला : 2001 भी सितंबर में ही सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता के खिलाफ फैसला सुनाया था। और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी गवांनी पड़ी थी। इस बार भी सितंबर में ही फैसला आया है।

पेज 1 के शेष

हिंदी फिल्म इज्जत में जयललिता।

जया ने 100 से ज्यादा फिल्में की। उन्हें एमजीआर राजनीति में लाए थे। वे 1991 में पहली बार और कुल 3 बार सीएम बनीं।

जया और उनके साथियों ने 34 कंपनियां बना रखी थीं। इनके नाम 100 बैंक खाते थे।

{जयललिता 1991 में पहली बार मुख्यमंत्री बनीं। तब 3 करोड़ की संपत्ति बताई। सीएम रहते 1 रुपए महीना वेतन लिया। यानी पांच साल में 60 रु.। पर खत्म होने पर संपत्ति 67 करोड़ रु. हो गई।

{जब घर पर छापे पड़े तो 10500 साड़ियां, 750 जोड़ी सैंडल, 91 घड़ियां, 28 किलो सोना, 800 किलो चांदी मिली। कई मकान, हैदराबाद में फार्म हाउस और नीलगिरि में चाय बागान के दस्तावेज भी मिले।

लोकसभा 39सीट तमिलनाडु में

37-अन्नाद्रमुक

विधानसभा 234सीट

द्रमुक 23

अन्य 60

151 अन्ना द्रमुक

अम्मा की ताकत

अम्मा युग खत्म हो गया?

नहीं।इसके पीछे कई कारण हैं। जैसे-सिर्फ सीएम का चेहरा बदलेगा। फैसले जयललिता के ही लागू होंगे। सरकार की कई योजनाएं लोकप्रिय हंै। जया के प्रति सहानभूति होगी। द्रमुक अभी कमजोर है।

Áपार्टी परजयललिता की पकड़ घटेगी, पार्टी के सामने नेतृत्व संकट खड़ा हो सकता है। Áनयासीएमचुना जाएगा, जिसके सामने बड़ी चुनौती पार्टी पर पकड़ बनाने की होगी। Áकेंद्रमेंराज्यसभा में एआईएडीएमके सांसदों का रुझान एनडीए की ओर बढ़ सकता है। Áतमिलनाडुमेंभाजपा को जमीन बनाने में मिलने वाली चुनौती थोड़ी कम हो सकती है।