पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकुओं से गोदकर गुंडे की हत्या

चाकुओं से गोदकर गुंडे की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. दोमाह पूर्व जेल से छूटे एक हिस्ट्रीशीटर गुंडे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव अहिरखेड़ी इलाके में पानी की टंकी के पास मैदान में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चाकूओं के 45 घाव थे। राजेंद्र नगर टीआई कमलेश शर्मा ने बताया 26 वर्षीय पवन उर्फ बबन भूरा पिता रमेश सितौले निवासी आस्था पैलेस कॉलोनी दो माह पहले जेल से छूटा था। वह अन्नपूर्णा थाने का हिस्ट्रीशीटर गुंडा था और उस पर 13 मामले दर्ज थे। इनमें चोरी के 11 और अवैध शराब के दो प्रकरण थे। जीजा मोहन चौधरी ने बताया कल रात वह गरबा देखने का कहकर निकला था और सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही है।