पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुग्ध संघ अब रसगुल्ले गुलाब जामुन भी बनाएगा

दुग्ध संघ अब रसगुल्ले गुलाब जामुन भी बनाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर दुग्ध संघ का रोजाना दूध उत्पादन अब 4.26 लाख हजार लीटर तक पहुंच गया है। उत्पादन बढ़ाने के लिए 223 नई दुग्ध समितियों का गठन किया जाएगा। संघ को चालू साल में 7.39 करोड़ का लाभ हुआ है। वार्षिक साधारण सभा में इंदौर, देवास, धार, खरगोन सहित कई शहरों के दूध उत्पादक शरीक हुए।

संघ की 31वीं वार्षिक साधारण सभा शनिवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह खंडवा रोड पर दोपहर 12 से शाम शाम पांच बजे तक हुआ। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमरावसिंह मौर्य ने की। विधायक मनोज पटेल जीतू पटवारी, राज्य कृषक आयोग के अध्यक्ष कैलाश पाटीदार अतिथि के बतौर मौजूद थे। सीईओ केके माहेश्वरी ने गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सभा में बताया गया कि दुग्ध संघ की स्थापना 32 साल से संघ घाटे में था। पहली बार वर्ष 2013-14 में लाभ हुआ। साधारण सभा में रस गुल्ला, गुलाब जामुन, काजू कतली का उत्पादन शुरू कर दीपावली के पूर्व बाजार में उतारने के संघ के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। महाप्रबंधक अतुल येवलेकर ने आभार व्यक्त किया।