पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल टॉवर लगाने और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित

मोबाइल टॉवर लगाने और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. राज्यशासन ने प्रदेशभर में 4जी ब्राॅडबैंड वायरलाइन एवं वायरलेस एक्सेस सर्विसेस देने के लिए प्रक्रिया तय कर दी है। मोबाइल टॉवर लगाने एवं टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी जन-शिकायतों के निराकरण के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त, टर्म सेल (DOT), परियोजना निदेशक स्टेट एरिया नेटवर्क के उप महानिदेशक, राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के सदस्य सचिव, दूरसंचार कम्पनियों के प्रतिनिधि सदस्य एवं आवश्यकता अनुसार विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल रहेंगे।