- Hindi News
- मारुति सुजुकी और नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के बीच करार
मारुति सुजुकी और नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के बीच करार
इंदौर|मारुति सुजुकीइंडिया लिमिटेड नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। यह दोनों ही कंपनियों के लिए सकारात्मक प्रगति का स्त्रोत साबित होगा। कार्यक्रम में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर विकास कोहली ने बताया कि यह विशेष टाई-अप किया गया है ताकि निर्माता की ओर से आॅटो लोन पर ध्यान दिया जा सके। बैंक की ग्रामीण और अर्द्ध शहरी बाजारों में मजबूत पकड़ है जो मारुति कारों की बिक्री को उन क्षेत्रों में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। जो ग्राहक बैंक से फायनेंस लेंगे उन्हें मारूति सूजुकी 2100 की अतिरिक्त एसेसरीज भी दी जाएगी। बैंक की ओर से ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की छूट और प्रोसेसिंग फी में 50 तक की छूट भी प्रदान की जाएगी।