पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान शुद्धिकरण के लिए बनेगा प्राधिकरण, कैबिनेट देगा मंजूरी

खान शुद्धिकरण के लिए बनेगा प्राधिकरण, कैबिनेट देगा मंजूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाननदी के शुद्धिकरण के लिए राज्य सरकार अलग से प्राधिकरण (डेवलपमेंट अथॉरिटी) गठित करने जा रहा है। इसके लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र को भेजा जाएगा, ताकि फंडिंग सहित अन्य काम हो सकें। प्राधिकरण के संयोजक इंदौर संभागायुक्त होंगे। सिंहस्थ-2016 को लेकर चल रही कवायद के बीच बुधवार को मुख्य सचिव एंटोनी डिसा ने इस संबंध में बैठक की। इसमें संभागायुक्त संजय दुबे भी शामिल हुए। शेष| पेज 6 पर





संभागायुक्तने बताया खान नदी को लेकर सभी काम इस प्राधिकरण के माध्यम से होंगे। इस प्राधिकरण में नगरीय प्रशासन मंत्री, इंदौर महापौर, आईडीए अध्यक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव, इंदौर कलेक्टर और निगम कमिश्नर इसके सदस्य होंगे। दुबे के मुताबिक फिलहाल प्रारंभिक चर्चा हुई है। इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी होते ही इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इससे केंद्रीय फंडिंग में आसानी होगी। गौरतलब है खान के लिए निगम ने फिलहाल राज्य शासन की मदद से इसमें मिलने वाले आउट फॉल्स को रोकने के लिए टेंडर बुलाए हैं। पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे इसका भूमिपूजन कर चुके हैं।