पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मेन्द्रसिंह चौहान 9826702458

धर्मेन्द्रसिंह चौहान 9826702458

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगमकी उदासीनता के चलते जूनी इंदौर मुक्तिधाम तमाम तरह की अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। सभागृह की छत खराब होने के साथ-साथ यहां लगे 24 पंखे भी बंद हैं। पानी की टंकी भी इतनी जर्जर है कि उसमें पानी स्टोर करना बंद कर दिया गया है। कुर्सियां भी टूटी हैं। विजयनगर मुक्तिधाम की भी बदहाली हो रही है। यहां िनजी बस संचालकों द्वारा रास्ते पर ही बसों कि पार्किंग इस तरह से की जाती है कि शवयात्रा के निकलने की जगह तक खत्म हो जाती है। निगम के कर्मचारियों द्वारा मुक्तिधाम गेट के पास ही कचरा डंप कर दिया जाता है जिससे यहां आने-जानेे तक की जगह नहीं बचती है।

अव्यवस्थाओं से घिरे शहर के मुक्तिधाम