पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से चौथी मौत, एक महिला ने दम तोड़ा

स्वाइन फ्लू से चौथी मौत, एक महिला ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर |शहर में स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। पिछले दिनों स्वाइन फ्लू पीड़ित एक और महिला ने दम तोड़ दिया, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। इंदौर में स्वाइन फ्लू से यह चौथी मौत है, जबकि डेंगू से भी दो मरीजों की मौत हो चुकी है। बताते हैं कि 23 सितंबर को बाणगंगा क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अगले ही दिन महिला ने दम तोड़ दिया था। संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ. शरद पंडित का कहना है कि विभाग गंभीरता से प्रयास कर रहा है। निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया जा चुका है।