- Hindi News
- झूठ बोलकर पार्टी मनाने गए छात्रों की गाड़ी ट्रक में घुसी, दो की मौत
झूठ बोलकर पार्टी मनाने गए छात्रों की गाड़ी ट्रक में घुसी, दो की मौत
भास्कर संवाददाता. इंदौर. माता-पितासे झूठ बोलकर दोस्तों के साथ वाटर पार्क में पार्टी मनाने गए तीन छात्र भीषण दुर्घटना का शिकार हो गए। बायपास पर स्प्रिंग वैली सिटी के सामने उनकी एक्टिवा अचानक मुड़ रहे एक ट्रक में जा घुसी। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर है। घटना शनिवार दोपहर हुई।
इसमें जूना पीठा के 20 वर्षीय शुभम नीमा, बड़ा बेटमा रंगवासा के 22 वर्षीय राहुल चौहान की मौत हो गई। 20 वर्षीय विपिन पांचाल घायल हो गया। वह बड़ा बेटमा में रहता है। तीनों शुभम की एक्टिवा पर नायता मुंडला तरफ से तेजी से रहे थे। स्प्रिंग सिटी के सामने ट्रक मुड़ने के लिए रुका और वे इसमें जा घुसे। बदहवास परिजन भी हैरान थे कि बच्चे झूठ बोलकर इतनी दूर कैसे चले गए। पेज6 भी पढ़ें
मृतक राहुल और शुभम