पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम में कांग्रेस पार्षद पर हमला, हिंदूवादी नेता की हत्या, कर्फ्यू

रतलाम में कांग्रेस पार्षद पर हमला, हिंदूवादी नेता की हत्या, कर्फ्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंसा में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने कई जगह तोड़फोड़ की

कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी पर जानलेवा हमले और हिंदूवादी नेता कपिल राठौर की हत्या के बाद शनिवार को शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हैं।

हिंसा की शुरुआत दोपहर 12.45 बजे हुई जब नगर निगम कार्यालय परिसर में पार्षद शेरानी को अज्ञात नकाबपोश ने गोली मार दी। घटना से शेरानी समर्थक आक्रोशित हो गए। वे बलपूर्वक दुकानें बंद कराने निकल पड़े। सामने जो आया उसे पीटते गए। उत्पातियों का एक समूह महू रोड बस स्टैंड पहुंचा। यहां बजरंग दल के िजला सहसंयोजक कपिल राठौर अपनी दुकान पर बैठे थे। दो बाइक से आए करीब पांच लोगों ने कपिल को गोली मार दी। शेष|पेज 6 पर





बीचबचावकरने आए उनके भाई विक्रम (30) नौकर पुखराज (32) पर भी िपस्टल चाकुओं से हमला कर िदया। कपिल पुखराज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि विक्रम को इंदौर रैफर कर दिया है। राठौर की मौत का समाचार जब हिंदूवादी संगठनों तक पहुंचा तो वे आक्रोशित हो गए और हंगामा मच गया। पाकीजा शोरूम में तोड़फोड़ कर दी गई। हालांकि दोपहर 3 बजे अनियंत्रित होने पर प्रभारी कलेक्टर एडीएम अर्जुनसिंह डाबर ने शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। कपिल और पुखराज के शवों का पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार रविवार को होगा।

एसपी,डीआईजी नए, कलेक्टर छुट्टी पर

तनावरोकने में देरी की वजह प्रशासन की ढिलाई भी रहा। एसपी, डीआईजी शहर के लिए नए हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल छुट्टी पर हैं।प्रभार जिला पंचायत सीईअो अर्जुनसिंह डावर के पास है। शहर दो घंटे तक अराजक तत्वों के हवाले रहा और अफसर कठोर फैसला नहीं ले सके।





पार्षद की हालत गंभीर, ऑपरेशन जारी

इंदौर.पार्षद शेरानी को शाम करीब 5.30 बजे बांबे हॉस्पिटल लाया गया। उनके गले की एक नस डेमेज है। ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थिति चिंताजनक है। एक और घायल दीपू राठौर का इलाज सीएचएल हॉस्पिटल में चल रहा है।

दोनों हमलों की वजह अज्ञात

पार्षदशेरानी हिंदूवादी नेता राठौर पर हमले की वजह पता नहीं चली है। पुलिस इसे जमीन की खरीद-फरोख्त, लेन-देन को वजह मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर है।





शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंसा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करते पुलि