पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतत: डॉ. भटनागर ने संभाला अधीक्षक पद

अंतत: डॉ. भटनागर ने संभाला अधीक्षक पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमवाय अस्पताल अधीक्षक का पद को लेकर सप्ताहभर से चल रही ऊहापोह की स्थिति शुक्रवार को खत्म हो गई। अंतत: डॉ. ए.डी. भटनागर ने शनिवार दोपहर अधीक्षक का पद संभाल लिया। डॉ. पी.एस. ठाकुर को अधीक्षक पद से हटाने को लेकर शुरू हुए विरोध के बाद यह सस्पेंस बना हुआ था कि क्या सरकार अपना निर्णय बदलेगी? अस्पताल का कायाकल्प अभियान शुरू होने के ऐन पहले डॉ. ठाकुर को हटाने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने भी डॉ. ठाकुर को हटाने का विरोध किया था लेकिन सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला। अधीक्षकक की कुर्सी संभालने के बाद मेडिसिन विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. भटनागर ने भास्कर से चर्चा में कहा कि पूर्व अधीक्षक डॉ. ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं को वे आगे बढ़ाएंगे। कोशिश रहेगी कि एमवाय के विकास के जिस प्रोजेक्ट की इतनी अच्छी शुरुआत हुई है, वह तय समय में पूरा हो।

एमवाय अस्पताल