- Hindi News
- ओमेक्स सिटी के क्लब में बाहरी लोगों की पार्टी का विरोध
ओमेक्स सिटी के क्लब में बाहरी लोगों की पार्टी का विरोध
बायपासकी ओमेक्स सिटी टाउनशिप के रहवासियों ने टाउनशिप संचालकों पर बाउंसर भेजकर धमकाने का आरोप लगाया है। रहवासियों ने लसूड़िया थाने पर शिकायत की है कि टाउनशिप के क्लब में बाहरी लोगों की पार्टियों पर रोक लगवाने के कारण उन्हें धमकाया जा रहा है। पुलिस ने टाउनशिप के प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ओमेक्स सिटी रेसीडेंस वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष रमेश वाधवानी ने बताया कि शनिवार को मैनेजमेंट ने रहवासियों की बिना अनुमति के क्लब परिसर एक टेलीकॉम कंपनी के लोगों को उपलब्ध करवा दिया था। इस पर आपत्ति ली तो टाउनशिप प्रबंधन ने धमकाने के लिए बाउंसर भेज दिए। उनके प्रोजेक्ट हेड संजय गुप्ता से बात की तो वे भी हमारी शिकायत सुनने के बजाए धमकाने लगे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।
इधर ओमेक्स सिटी के प्रोजेक्ट हेड गुप्ता ने कहा क्लब में कोई अनैतिक गतिविधियां नहीं होती। क्लब की ऑनरशिप कंपनी के पास है। इसके मेंटेनेंस पर 5 लाख रुपए महीना खर्च आता है। इसमें रहवासी सहभागिता नहीं दिखाते। ऐसे में बाहरी पार्टियों के आयोजन से होने वाली आय से क्लब का मेंटेनेंस होता है। शु़क्रवार रात 11.30 बजे रहवासी मेरे घर आए और बदसलूकी की थी। बाद में इन्होंने एयरटेल कंपनी के इवेंट में भी तोडफ़ोड़ कर दी थी। हमने भी इनकी एक शिकायत थाने में की है।