- Hindi News
- सहकारिता विभाग के दफ्तर में अब आने जाने वाले की एंट्री
सहकारिता विभाग के दफ्तर में अब आने-जाने वाले की एंट्री
लोकायुक्त पुलिस द्वारा सहकारिता विभाग के उपायुक्त कार्यालय में की गई कार्रवाई के बाद शनिवार को काफी फेरबदल नजर आया। उपायुक्त जगदीश कनौज ने हर आने-जाने वालों के लिए रजिस्टर रखवा दिया है। इसमें समय भी दर्ज किया जाएगा। विभाग ने रिश्वत लेने वाले उच्च श्रेणी लिपिक इंद्रेश खिल्लारी और निम्न श्रेणी लिपिक इंदर डाबी पर कार्रवाई के लिए आयुक्त सहकारिता भोपाल के समक्ष प्रस्ताव भेज दिया है। बताते हैं संभवत: दोनों कर्मचारी निलंबित हो सकते हैं।
उपायुक्त ने सभी कक्ष प्रभारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने-वाले हर दस्तावेज, आवेदन, पत्र के बारे में रजिस्टर में एंट्री कर दस्तावेज उनके सामने पेश करें। रजिस्टर में यह भी लिखा जाएगा कि आने वाला व्यक्ति क्यों आया है। हर आवेदन पत्र का निराकरण सात दिन में किया जाए। यह आदेश अधीनस्थ सहायक आयुक्त कार्यालय के लिए भी जारी किया गया।