बी-फार्मा की छात्रा ने जहर खाकर जान दी
इंदौर. बी-फार्मामें नंबर कम आने से दु:खी छात्रा ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। मांगलिया पुलिस के अनुसार मूल रूप से आलोट निवासी 19 वर्षीय शालिनी पिता प्रहलाद व्यास ने आत्महत्या कर ली। वह बायपास के पास ग्राम सुरलाखेड़ी में मामा राजेश शर्मा के यहां बड़ी बहन पूजा के साथ रहती थी। दोनों बहनें एक्रोपोलिस कॉलेज से बी-फार्मा कर रही थी। राजेश ने बताया पूजा शुक्रवार को नाना के यहां मांगलिया गई थी। शालिनी का दो दिन पहले रिजल्ट आया था। उसे गणित में कम नंबर आए थे।