- Hindi News
- किंगफिशर का डिफॉल्टर मामले में हाईकोर्ट से स्टे का दावा
किंगफिशर का डिफॉल्टर मामले में हाईकोर्ट से स्टे का दावा
किंगफिशर का डिफॉल्टर मामले में हाईकोर्ट से स्टे का दावा
नईदिल्ली. घाटेमें डूबी और बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस ने दावा किया है कि इरादतन या विलफुल डिफॉल्टर मामले में उसे कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ दिनों पहले एयरलाइंस के साथ इसके प्रमोटर विजय माल्या और निदेशकों को विलफुल डिफॉल्टर घोषित किया था। एयरलाइंस के वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पकॉम, प्रकाश मीरपुरी ने एक बयान जारी कर स्टे की जानकारी दी। बयान के मुताबिक एयरलाइंस को 3 नवंबर 2014 तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। यूनाइटेड बैंक के बाद कई और बैंकों ने कहा है कि वे भी किंगफिशर एयरलाइंस को विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने पर विचार कर रहे हैं।
मर्सिडीजबेंज के स्टारड्राइव एक्सपीरियंस की शुरूआत
इंदौर.मर्सिडीजबंेज ने इंदौर में पहली बार दो दिनी स्टारड्राइव एक्सपीरियंस की शुरुआत शनिवार को बायपास स्थित डीएलएफ सिटी में की। यहां विशेषज्ञों के मार्गदर्शन बेंज के वाहनों की सुरक्षा-सुविधाओं और अत्याधुनिक नवीनताओं पर प्रकाश डाला गया। इसमें डायनामिक ऑफरोडर्स, एम-क्लास, जीएल-क्लास, सेडान सी-क्लास, ई-क्लास की क्षमताओं और शक्ति के बारे में बताया गया। बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एबेर्हार्ड केर्न और आयोजन के सहयोगी एक्जॉन मोबिल ल्युब्रिकेंट्स प्रा. लि. के सीईअो डैनियल टैन ने बताया इंदौर, जयपुर में स्टारड्राइव को अच्छी सफलता मिली है। इस अभियान में 19 शहरों में 15000 से ज्यादा प्रतिभागी इसके साक्षी बन चुके हैं।
न्यूज इनबॉक्स