सायटोलॉजिस्ट्स कान्फ्रेंस शुरू
इंदौर . इंडियनएकेडमी ऑफ सायटोलॉजिस्ट्स के एमपी चैप्टर की सालाना दो दिवसीय कान्फ्रेंस शनिवार से शुरू हुई। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में चल रही इस कान्फ्रेंस में देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 200 से ज्यादा डॉक्टर्स शामिल हुए। उद्घाटन मुख्य अतिथि आर्म मेडिकल सर्विसेस मध्यभारत के इंचार्ज जनरल केके उपाध्याय, डॉ. नीलकमल कपूर, डॉ. पीएल ढांढ और इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन एसएस भदौरिया ने किया। आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. एस.के. नेमा ने बताया कि सायटोलॉजी पैथोलॉजी विभाग के ऐसी शाखा है जिसमें कई गंभीर बीमारियों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
मुंबई से आए डॉ. राजेश मुंडे ने बताया कि इससे कैंसर के मरीज को जांचने में मदद मिलती है। नागपुर से आई डॉ. अर्चना देशपांडे ने कैंसर के गठान की जानकारी दी।
पहले दिन चार अलग-अलग सत्र हुए जिसमें पीजी छात्रों ने 20 रिसर्च पोस्टर प्रस्तुत किए।