डॉक्टर के फ्लैट में चोरी
इंदौर | सदरबाजार इलाके में एक डॉक्टर के सूने फ्लैट से चोर डेढ़ लाख रुपए नगद सहित सोने के जेवर चुरा ले गए। सरद बाजार पुलिस के अनुसार डॉक्टर डॉ. मनाली पति आतुष मित्तल निवासी शेषाद्री कॉलोनी तिवारी अपार्टमेंट के यहां हुई। उन्होंने बताया शनिवार को वे घर पर ताला लगाकर गई थीं। पति डेंटल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं वे कॉलेज गए थे।
शाम 5 बजे वे घर लौटीं तो फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था। चोर घर में घुस कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश सहित जेवर चुरा ले गए थे। पुलिस ने बताया सोने के जेवरों की कीमत का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।