- Hindi News
- एक हजार के रिचार्ज पर चार हजार के बैलेंस का झांसा देकर व्यापारियों को ठगा
एक हजार के रिचार्ज पर चार हजार के बैलेंस का झांसा देकर व्यापारियों को ठगा
इंदौर | चंदननगर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो व्यापारियों को सिम में चार गुना बैलेंस के बहाने ठग रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
टीआई चंदन नगर विनोद दीक्षित ने बताया प्रवीण पिता चंद्रकांत निवासी इटारसी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। स्कीम नं. 71 के व्यापारी हरीश ने पुलिस को सूचना दी कि प्रवीण फर्जी सिम बेच रहा है।
पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो पता चला उसके पास एयरटेल कंपनी की 11 सिम थी। वह व्यापारियों को बताता था कि स्पेशल ऑफर है। इस नंबर की सिम पर एक हजार के रिचार्ज में चार हजार का बैलेंस मिलता है। उसने ऐसी सिम कई व्यापारियों को बेची और मुनाफा कमाकर भाग निकला। एक दिन बाद सिम एक्टिवेट हुई तो पता चला ऑफर फर्जी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।