महिला के साथ ज्यादती, केस दर्ज
इंदौर | एकमहिला के साथ एक बदमाश ने ज्यादती की। राजेंद्र नगर टीआई तारेश सोनी ने बताया उज्जैन निवासी 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह मजदूरी के सिलसिले में रिश्तेदार से मिलने यहां आई थी। आईपीएस कॉलेज के पास एक व्यक्ति ने उसके साथ ज्यादती की। महिला ने शोर मचाया लेकिन सुनसान इलाका होने से किसी ने उसका पुकार नहीं सुनी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।