- Hindi News
- एसआईटी ने रीवा के डॉक्टर को किया गिरफ्तार
एसआईटी ने रीवा के डॉक्टर को किया गिरफ्तार
इंदौर | एसआईटीने रीवा मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र को गिरफ्तार किया। उसने पीएमटी में स्कोरर उपलब्ध कराने के लिए 70 हजार रुपए लिए थे। सीएसपी अजय जैन की एसआईटी ने डॉ. रमेश पाल पिता राजाराम पाल निवासी पुरौली, हरदोई (उत्तरप्रदेश) को सरवटे बस स्टैंड से पकड़ा। वह इंदौर अग्रिम जमानत के लिए आया था। उसने जगतसिंह रावत के स्थान पर स्कोरर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में गिरफ्तार वासुदेव से 70 हजार रुपए लिए थे।
रमेश को आॅल इंडिया पीएमटी से सिलेक्शन होने के बाद रीवा का कॉलेज मिला था। वासुदेव कानपुर की कोचिंग क्लास के होनहार छात्रों को स्कोरर बनाने के लिए ढूंढता था। उसी ने रमेश से संपर्क किया, फिर रमेश ने स्कोरर भेजा। पुलिस रमेश को रिमांड पर लेकर स्कोरर के बारे में पूछताछ करेगी।
डॉ. रमेश पाल