- Hindi News
- छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान,लिखा लैपटॉप भाई को दिलवा देना
छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान,लिखा लैपटॉप भाई को दिलवा देना
इंदौर | इंदौरमें रहकर बीसीए कर रहे छिंदवाड़ा के छात्र ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताते हुए गिरवी रखा लैपटाप भाई को दिलवाने का कहा। रेलवे पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात रेलवे ट्रैक पर पुलिस को युवक की सिर कटी लाश मिली। जांच में उसके पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान अजय पिता विपिनबिहारी कर (22) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके परिजन से संपर्क किया और वे शनिवार को इंदौर पहुंचे। बड़े भाई पंकज कुमार ने बताया अजय इंदौर में बीसीए कर रहा था और साथ में एक इंस्टिट्यूट से एथिकल हैकिंग का कोर्स कर रहा था।
पिता कॉल लगाते रहे, बेटा जा चुका था
पंकज ने बताया उनके पिता माइन में काम करते हैं। शुक्रवार रात को उन्होंने अजय को कॉल लगाया था लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। वे उसे रात तक कॉल लगाते रहे। बाद में पुलिस ने कॉल उठाया तब घटना का पता चला। पुलिस को अजय के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा था- मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मैंने दोस्त ऋषि के यहां लैपटॉप गिरवी रखा है। यह मेरे भाई को दिलवा देना। ऋषि भी अस्पताल गया। उसने बताया अजय उससे दस हजार रुपए उधार लेकर गया था। उसने कहा था कि उसे रुपयों की जरूरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजय बिहारी