- Hindi News
- जीवन मिला है तो समाज को कुछ देकर ही जाएं ठाकुरजी
जीवन मिला है तो समाज को कुछ देकर ही जाएं -ठाकुरजी
इंदौर . रामायणजीना सिखाती है और भागवत मरने का तरीका। जीते तो सभी हैं सलीके से जीने का मजा ही अलग है। वैसे ही मरना सभी को है, लेकिन उसके पहले हम समाज और देश के लिए कुछ कर जाएं, कुछ देकर जाएं, तो सदा हमारा नाम रहेगा। नई पीढ़ी को धर्म-संस्कृति से जोड़ना अनिवार्य है। ये बात देवकीनंदन ठाकुर ने आईटीआई रोड स्थित मां कनकेश्वरी धाम में भागवत ज्ञानयज्ञ में कही। शनिवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मना। ठाकुरजी ने कहा नारी का सम्मान होना चाहिए। शास्त्रों में भी कहा है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं, वह नरक के समान है। मर्यादा ही नारी का आभूषण है।
भगवान कृष्ण का जन्म नहीं, अवतरण हुआ है। कृष्ण भारत भूमि के कण-कण में आज भी रचे-बसे हैं।
मां कनकेश्वरी देवी मैदान पर भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मना।