पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी के परिजन आईजी से मिले

व्यापारी के परिजन आईजी से मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सूदखोरीगुंडों की धमकियों से परेशान टायर व्यापारी विनायक मित्तल की प|ी प्रियंका और मां सुशीला ने आईजी विपिन माहेश्वरी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि छावनी क्षेेत्र के 10-12 लोग विनायक से 3 लाख रुपए के एवज में ब्याज सहित करीब डेढ़ करोड़ वसूल चुके हैं। सात सालों में हम गोडाउन, प्लॉट आदि बेचकर आरोपियों को काफी पैसा दे चुके हैं। इसके बाद भी वे और रुपयों की मांग कर रहे हैं, नहीं देने पर धमका रहे हैं।



आईजी ने आश्वस्त किया कि वे मामले की गंभीरता से जांच करवाएंगे। उन्होंने परिजनों को एफआईआर दर्ज करवाने की भी सलाह दी।