पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉलीवुड थीम पर हुई फ्रैशर्सपार्टीमें जमकर नाचे स्टूडेंट्स

बॉलीवुड थीम पर हुई फ्रैशर्सपार्टीमें जमकर नाचे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर अबफ्रैशर्स पार्टी को स्टूडे्ट्स कुछ नए अंदाज़ से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसमें उनके फन के साथ ही एक्सपेरिमेंट्स और किसी किसी पार्टी में बॉलीवुड के प्रति क्रेज़ भी दिखाई देता है। एक ऐसी ही फ्रैशर्स पार्टी स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की ओर से बुधवार को हुई। इसमें स्टूडेट्स का बॉलीवुड प्रेम खूबी से व्यक्त हुआ। इसमें करीना के लुक्स, कैटरीना की स्टाइल, परिणीति चोपड़ा के डॉयलाग, मैरी कॉम की ड्रेस सब कुछ था। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, डीएवीवी द्वारा दी गई यह पार्टी एक पब में हुई। बॉलीवुड थीम पर हुई इस पार्टी में स्टूडेंट्स बॉलीवुड सेलेब्स गेटअप में आए थें। कोई करीना कपूर तो कोई प्रियंका चोपड़ा तो कोई अनुष्का के गेटअप में नजर आया। पार्टी में बॉलीवुड के रॉकिंग सांग्स पर स्टूडेंट्स ने जमकर डांस भी किया। इसमें अनुष्का शर्मा बनकर रानी, प्रियंका चोपड़ा बनकर तानिया, सुनीता करीना कपूर बनकर तो दामिनी मैरी कॉम के लुक में नज़र आईं।