मणिपुरी और ब्रास वर्क के लहंगे हिट
नवरात्रवॉर्डरोब में इस बार मणिपुरी स्टाइल, ब्रास वर्क और कॉटन पर जामा वर्क वाले लहंगे शामिल रहेंगे। मिनिमलिज़्म हर स्टाइल का बेसिक रहेगा। टैकी वर्क के बजाय सिम्पल डिज़ाइंस और कलरफुल लेयर्स का काम ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग खासतौर पर अहमदाबाद और काठियावाड़ से भी ड्रेसेस इम्पोर्ट करा रहे हैं।
रामलीला में दीपिका का लुक पिछले साल भी हिट रहा और इस बार भी इन है। प्लेन लहंगे के साथ कांच कच्छी वर्क और थ्री फोर्थ स्लीव्स वाली बैकलेस चोली के साथ कलरफुल शिफॉन दुपट्टे गर्ल्स पसंद कर रही हैं।
फोटो- तन्मय जैन
मणिपुरी लहंगों में दो लेयर्स
मणिपुरी सटाइल लहंगे में दो घेर रहेंगे। अभिव्यक्ति ड्रेसेस के अजय सिन्नरकर बताते हैं कि मणिपुरी लहंगों में एक घेर थोड़े मोटे कपड़े का और थोड़ा नैरो रहेगा। इससे कम लेंथ की लेयर इसके ऊपर रहेगी। यह मणिपुरी लहंगे जैसा लुक देगा। वैसे इस बार टैकी वर्क के बजाय गर्ल्स सिम्पल लहंगे ज्यादा पसंद कर रही हैं।
12 फीट के घेर वाले लहंगे
सिम्पल मेक वाले प्लेन लहंगे भी इस बार डिमांड में हैं। अजय सिन्नरकर बताते हैं कि हमने खासतौर पर ये लंगे डिज़ाइन कराए हैं। 8 से 12 फीट के लहंगे भी रेडी करवाए हैं। ब्रास वर्क के लहंगों में कॉटन नेट का काम रहेगा।
प्राइज़ रेंज
थ्रीफोर्थ लहंगे ~ 200 से 1500/-
मणिपुरी लहंगे ~ 800 से 1200/-
ब्रास वर्क के लहंगे ~ 700 से 1000/-
12 मीटर के घेर वाले ~ 800/-
जामा वर्क ऑन प्लेन ~ 800 से 1000/-
कौड़ियों वाली ड्रेस ~ 450 से 800/-
GARBA WARDROBE
मल्टीकलर और मल्टीलेयर्ड लहंगे इस बार ज्यादा पॉपुलर हैं।