पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओणम सेलिब्रेशन में तिरुवतिरा नृत्य की प्रस्तुति

ओणम सेलिब्रेशन में तिरुवतिरा नृत्य की प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओणम सेलिब्रेशन में तिरुवतिरा नृत्य की प्रस्तुति

इंदौर केरलीय समाजम ने रविवार को ओणम सेलिब्रेट किया। सुबह 11 बजे विजय नगर स्थित कस्तूरी सभागृह में फूलों की रंगाली बनाने के साथ केरल के ट्रेडिशनल डांस तिरुवातिरा की परफॉर्मेंस भी हुई। डांस ग्रुप के हेड आशीष पिल्लई ने बताया कि तिरुवातिरा सिर्फ लड़कियां करती हैं। गोल घेरे में घूमते और क्लैप करते हुए यह नृत्य किया जाता है। इंदौर केरलीय समाजम के सेक्रेटरी अनिल कुमार नायर ने बताया कि ओणम पर केले के पत्तों के ऊपर साथ मिलकर भोजन करने का भी महत्व है। समाजम में 32 तरह की ट्रेडिशनल डिशेस बनी।