पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाना जीवन में प्रबंधन का महत्व

जाना जीवन में प्रबंधन का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोआज है वही जीवन है, इसलिए अपने सारे जरूरी काम आज ही करें। इसके लिए जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रबंधन आवश्यक है, सही तरीके से किया गया प्रबंधन हमें मानसिक शांति देता है।

ये बात अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. मनीषा गौर ने कही। वे विश्व शांति दिवस के मौके पर एमकेएचएस गुजराती गर्ल्स कॉलेज में हुए व्याख्यान में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने दुनिया में चल रही हथियारों की प्रतिस्पर्धा पर रोक लगाने की बात कही। कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन गोविंद भाई पटेल ने युवाओं से विश्व में शांति बनाए रखने की अपील की। प्रिंसिपल डॉ. नीहार गीते ने दैनिक जीवन में रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के बारे में बताया। संचालन प्रोफेसर छाया गोड़बोले, प्रोफेसर स्मिता गिरगुने ने किया। आभार प्रोफेसर ख्याति पंड्या ने माना।