पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने ली कोडिंग की ट्रेनिंग

स्टूडेंट्स ने ली कोडिंग की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्प्यूटरएप्लीकेशन, गेम्स और नई एप्स को डेवलप करने के लिए कोडिंग की जाती है। कोडिंग की प्रैक्टिकल नॉलेज देने के लिए रविवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वर्कशॉप हुई।

इसमें स्टूडेंट्स को वेबसाइट डेवलमेंट में यूज होने वाली टेक्निक जैसे एचटीएमएल और सीएसएस का इस्तेमाल बताया। इसके साथ ही मॉक कैम्पस में ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल डिस्कशन इंटरव्यू देने के तरीके भी बताए। आईआईपीएस एमटेक के स्टूडेंट्स के द्वारा किए गए इस फेस्ट में लेन गेमिंग, वेबक्यूस्ट, कोडथॉन के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई। प्रोफेसर आरूषी जैन और स्टूडेंट अक्षय वर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को हैबिट्स ऑफ चैंपियन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट पर सेमिनार रहेगा। डीएवीवी ऑडिटोरियम में होने वाले इस सेमिनार का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा।