पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल फ्री नंबर शुरू हुआ सफाई कर्मियों की गिनती हो पाई

टोल फ्री नंबर शुरू हुआ सफाई कर्मियों की गिनती हो पाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्डन एवं गोडाउन में मिली गड़बड़ी

नगर निगम द्वारा की जा रही संपत्ति की जांच में अब तक की बड़ी गड़बड़ राजेंद्र नगर और तेजपुर गड़बड़ी से लगी दो प्रॉपर्टी में सामने आई है। पहला मामला ऐश्वर्य गार्डन का है तो दूसरा तेजपुर गड़बड़ी के गोडाउन का है, जिनके द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के नाम पर आज तक किसी तरह की राशि जमा नहीं की गई है। दोनों ही संस्थानों की जांच के बाद 50 हजार वर्ग फीट से ज्यादा का टैक्स निकाला गया।

अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने बताया 242/2 पिपल्याराव स्थित ऐश्वर्य गार्डन तथा मनीष अग्रवाल तेजपुर गड़बड़ी के गोडाउनों की जांच की गई। उपायुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि तेजपुर गड़बड़ी में 9 गोडाउनों की जांच में 31017 वर्गफीट क्षेत्रफल मिला। मौके पर टीम द्वारा पाया गया कि गोडाउन स्वामी द्वारा आज तक संपति-कर जमा नहीं कराया ही कोई खाता खोला। इसके बाद 242/2 पिपल्याराव ऐश्वर्य गार्डन की मौके पर नपती करने पर 40,070 वर्गफीट का क्षेत्रफल निकाला। यहां भी कोई खाता ही नहीं मिला। अब विभाग दोनों पर रजिस्ट्री दिनांक से टैक्स वसूलेगी।

प्रॉपर्टी टैक्स के लिए निगम ने की नपती